Latest Post

अमित शाह के दौरे से किसानों और बेरोजगार युवाओं को थीं बड़ी उम्मीदें घोषणाओं का इंतजार रहा अधूरा: पूर्व प्रधान नूतन कुमार जमालपुर–खोखरा मुखिया मार्ग बना मुसीबत का रास्ता गड्ढों में भरा गंदा पानी जिम्मेदार विभाग आखिर क्यों खामोश? या यूं कहें सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क डाट मोहल्ले में पटाखों का कथित कारोबार! आबादी के बीच दुकान में बारूद का ढेर क्या बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन? आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न भाजपा मंडल जमालपुर कलां की संगठनात्मक एवं पंचायत बैठक आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में सम्पन्न 2027 में हरिद्वार ग्रामीण में कमल खिलाने का लिया संकल्प

_ब्रदर्स डगआउट ने जीता द सिंडिकेट टी 20 कप_

रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट डोईवाला, : डोईवाला में ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी में 1 मार्च से चल रहे द सिंडिकेट टी 20 कप का क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल…

लखनऊ में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, चार खतरनाक आतंकी गिरफ्तार

लखनऊ: लखनऊ में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, चार खतरनाक आतंकी गिरफ्तार देशभर में आगजनी की बड़ी साजिश रच रहे थे आतंकी यूपी एटीएस ने शुक्रवार को लखनऊ से दबोचे चार…

बरसात से पहले बनकर तैयार हो जाएगा सत्तीवाला बुल्लावाला पुल

रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट विनीत कुमार (अपर सचिव उत्तराखंड सरकार) डोईवाला के सत्तीवाला से बुल्लावाला सुसुआ नदी पर बन रहे पुल निर्माण के कार्य में तेजी आई है बता दें…

लखनऊ में शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

*लखनऊ में शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।* नितेश पटेल नाम का शातिर अभियुक्त पकड़ा गया।⚡ कुशीनगर निवासी आरोपी को चिनहट से दबोचा गया। पीड़िता की तहरीर…

प्रेम प्रसंग में खूनी अंजाम: युवती से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

रिपोर्टर – नौशाद हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।…

नई दिल्ली;-लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ सुरेन्द्र कुमार बौद्ध ने सामाजिक न्याय के सूत्रधार रहे

नई दिल्ली;-लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ सुरेन्द्र कुमार बौद्ध ने सामाजिक न्याय के सूत्रधार रहे उनके आदर्श रहे दलितों के मसीहा…

सरसों तेल मे मिलावट लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ स्थानीय लोगों ने उठाए गंभीर सवाल, अधिकारियों की चुप्पी पर भी नाराजगी

सरसों तेल मे मिलावट लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ स्थानीय लोगों ने उठाए गंभीर सवाल, अधिकारियों की चुप्पी पर भी नाराजगी हरिद्वार रुड़की क्षेत्र स्थित ग्राम मतलबपुर, एम.एस. बिहार कॉलोनी…

हरिद्वार: श्यामपुर क्षेत्र में तथाकथित पत्रकार का अवैध निर्माण उजागर, NGT व नेशनल हाईवे नियमों की अनदेखी—प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

हरिद्वार: श्यामपुर क्षेत्र में तथाकथित पत्रकार का अवैध निर्माण उजागर, NGT व नेशनल हाईवे नियमों की अनदेखी—प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में…

ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार हरिद्वार में गैस घोटाले का आरोप: सिलेंडरों में 2-3 किलो कम निकली गैस, लोगों का फूटा गुस्सा

ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार हरिद्वार में गैस घोटाले का आरोप: सिलेंडरों में 2-3 किलो कम निकली गैस, लोगों का फूटा गुस्सा हरिद्वार जिले में घरेलू गैस को लेकर बड़ा विवाद सामने…

*💫दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन से मंगलमय शुभकामनाएँ* *✨नवरात्रि के अवसर पर कन्याओं को “जिमाएँ” और “जमाएँ”* *स्वामी चिदानन्द सरस्वती* ऋषिकेश, 26 मार्च। दुर्गा अष्टमी के पावन, दिव्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत इस दिव्य अवसर पर, माँ गंगा के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन से मंगलमय शुभकामनाएँ। यह पावन दिन शक्ति, श्रद्धा, साधना और आत्मजागरण का दिव्य संगम है, जो हमें अपने भीतर स्थित देवी स्वरूप शक्ति को पहचानने और उसे जागृत करने का अवसर प्रदान करता है। माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना का यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि जीवन में आने वाले प्रत्येक संघर्ष और प्रत्येक बाधा को हम अपनी आंतरिक शक्ति, विश्वास और संकल्प से परास्त कर सकते हैं। अष्टमी का यह दिन विशेष रूप से माँ महागौरी की आराधना का दिन है, जो पवित्रता, शांति, करुणा और निर्मलता का प्रतीक हैं। उनका आशीर्वाद हमें जीवन के सभी विकारों से मुक्त कर आत्मिक शुद्धता और दिव्यता की ओर अग्रसर करता है। नवरात्रि, बाहरी पूजा या अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्व हमें अपने भीतर झाँकने, अपने विचारों को पवित्र करने और अपने आचरण को धर्ममय बनाने की प्रेरणा देता है। दुर्गा अष्टमी हमें यह संदेश देती है कि वास्तविक भक्ति वही है, जो हमारे व्यवहार में झलके, हमारे शब्दों में मधुरता लाए और हमारे कर्मों में सेवा, प्रेम और करुणा का संचार करे। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि हम सभी एक ही चेतना के अंश हैं। माँ दुर्गा की उपासना भी इसी एकत्व और समभाव का प्रतीक है, जहाँ न कोई भेदभाव है, न कोई विभाजन, केवल प्रेम, करुणा और शक्ति का विस्तार है। आज के इस पावन दिन पर, जब हम कन्या पूजन के माध्यम से नारी शक्ति का सम्मान करते हैं, तब यह आवश्यक है कि हम केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन नारी के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प लें। जब हम समाज में प्रत्येक नारी को उसी श्रद्धा और सम्मान की दृष्टि से देखें, जैसे हम देवी की पूजा करते हैं। यही सच्चा सनातन है, यही सच्ची साधना है। दुर्गा अष्टमी हमें संदेश देती है कि हमारे भीतर जो नकारात्मकता, भय, क्रोध, अहंकार और अज्ञान है, वही हमारे जीवन के वास्तविक राक्षस हैं। माँ दुर्गा की कृपा से हम इन आंतरिक शत्रुओं का नाश कर सकते हैं और अपने जीवन को सत्य, प्रेम, शांति और प्रकाश से भर सकते हैं। जब हम अपने भीतर की शक्ति को पहचानते हैं, तब हम न केवल स्वयं का उत्थान करते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान में भी योगदान देते हैं। इस पावन अवसर पर, आइए हम सभी यह संकल्प लें कि हम अपने जीवन को केवल व्यक्तिगत सुखों तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि समाज, राष्ट्र और सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए समर्पित करेंगे। सेवा, साधना और संस्कार को अपने जीवन का आधार बनाएंगे। माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में शक्ति, साहस, समृद्धि और शांति का संचार करें। आपके जीवन से सभी बाधाएँ दूर हों, मार्ग में आने वाले सभी अंधकार दूर हों और जीवन सदैव धर्म, सत्य और प्रेम के प्रकाश से आलोकित रहे। परमार्थ निकेतन में आज दुर्गा अष्टमी के अवसर पर विशेष हवन कर विश्व शान्ति की प्रार्थना की।

*💫दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन से मंगलमय शुभकामनाएँ* *✨नवरात्रि के अवसर पर कन्याओं को “जिमाएँ” और “जमाएँ”* *स्वामी चिदानन्द सरस्वती* ऋषिकेश, 26 मार्च। दुर्गा अष्टमी के पावन,…