(नसीम अंसारी)

 

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के जमालपुर कला से होते हुए खोखरा मुखिया को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रहा है। कई गांवों को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण रास्ता जगह जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि सड़क पर बने गड्ढों में गंदा और बदबूदार पानी भरा हुआ है। राहगीरों को इस मार्ग से गुजरते समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हैरानी की बात यह है। कि जयपोता रोड गाड़ोवाली और लक्सर सड़क से जुड़े इस मार्ग की हालत लंबे समय से सवालों के घेरे में है। लेकिन संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। आखिर सड़क की सुध लेने वाला कौन है। दीपावली जैसे बड़े त्योहार का माहौल है। बाजारों में रौनक है। लोग खरीदारी और अपने जरूरी कामों के लिए घरों से निकल रहे हैं। लेकिन इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को त्योहार की खुशियों के बीच बदहाल सड़क की परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों में भरा बदबूदार पानी न केवल आवागमन में बाधा बन रहा है। बल्कि सड़क की दुर्दशा भी साफ बयां कर रहा है। अब सवाल यह है कि जब यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। तो इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को सड़क की यह बदहाली दिखाई नहीं दे रही? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सड़क की वास्तविक स्थिति देखेंगे या फिर कागजों में ही विकास की तस्वीर चमकती रहेगी? आखिर कब तक ग्रामीण और राहगीर इस परेशानी को झेलते रहेंगे? क्या दीपावली से पहले इस मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी या फिर लोगों को इसी बदहाल सड़क से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा? अब देखना यह है। कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी कब जागते हैं। और इस महत्वपूर्ण मार्ग की सुध लेकर गड्ढों से लोगों को राहत दिलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *