(नसीम अंसारी)

 

हरिद्वार पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट (मंगलौर) हरिद्वार भारतीय जनता पार्टी मंडल जमालपुर कलां की संगठनात्मक एवं पंचायत बैठक का आयोजन आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जाट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के विस्तारक श्री प्रमोद रमोला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री विवेक चौहान ने की जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया।

मुख्य अतिथि विशाल गुप्ता जी ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर जनता के बीच जाकर केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को बताना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनहित में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जिनका प्रचार प्रसार प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हम हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा बहुत कम अंतर से हारे थे लेकिन इस बार हम बड़े अंतर से जीतकर यहाँ कमल खिलाएंगे। हरिद्वार ग्रामीण में कमल खिलाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। विस्तारक प्रमोद रमोला जी ने कहा कि बूथ ही चुनाव की सबसे छोटी इकाई है और बूथ जीतने से ही चुनाव जीता जाता है। सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बूथ स्तर तक तय की जाए प्रत्येक बूथ पर जाकर घर-घर संपर्क कर भाजपा को और मजबूत बनाना है। जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने अपने वक्तव्य में कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने पिछले 5 सालों में एक भी विकास कार्य नहीं किया। कांग्रेस विधायक 5 साल तक जनता के बीच कभी दिखाई नहीं दीं। जनता आज भी सड़क शिक्षा और चिकित्सा के लिए तरस रही है। इसके विपरीत हमारे नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार के दो बार के लोकप्रिय विधायक स्वामी यतीश्वरानंद जी ने इस विधानसभा में शिक्षा चिकित्सा सड़क और सिंचाई के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जिन्हें जनता आज भी याद करती है। हरिद्वार ग्रामीण की जनता ने मन बना लिया है। इस बार 2027 में भाजपा की झोली में यह सीट जाएगी और यहाँ प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा। मेरा सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि पार्टी की रीति-नीति और मोदी धामी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, डॉ. प्रदीप चौधरी, सत्य कुमार, हरेंद्र प्रधान, सचिन कश्यप, चंद्रकिरण सिंह, रेनू चौधरी, सचिन आर्य, अंकित चौधरी, अंकित शर्मा, दीप कश्यप, कलीम अंसारी, आरिफ अंसारी, दीपचंद, पंकज यादव, प्रमोद चौहान, सतीश ठाकुर, आकाश कुमार, मायाराम प्रधान, शाहनवाज हुसैन सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *