(नसीम अंसारी)

 

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में आज दीपावली महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर दीयों रंगोली और छात्र-छात्राओं के उत्साह से जगमगा उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई मनमोहक और आकर्षक रंगोलियों से हुआ। इसके साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला और सृजनशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। रंग बिरंगी रंगोलियों और चित्रों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें दीपावली के महत्व को दर्शाते हुए गीत नृत्य और लघु नाटिकाएं शामिल रहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं अभिभावकों और शिक्षकगणों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि दीपावली केवल दीये जलाने का त्यौहार नहीं है। यह अंधकार पर प्रकाश असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है। कि चाहे कितना भी घना अंधेरा क्यों न हो एक छोटा सा दीया भी उसे मिटाने की ताकत रखता है। मेरा सभी विद्यार्थियों से आह्वान है। कि आप अपने जीवन में शिक्षा के दीये को जलाकर रखें। जैसे हम अपने घरों को दीयों से रोशन करते हैं। वैसे ही हमें अपने समाज को ज्ञान संस्कार और अच्छाई से रोशन करना है। इस दीपावली पर हम संकल्प लें कि हम नशा द्वेष ईर्ष्या और समाज में फैली कुरीतियों रूपी अंधकार को दूर करेंगे और एक स्वच्छ शिक्षित और संस्कारित समाज का निर्माण करेंगे। याद रखो छात्र ही देश का भविष्य हैं। अगर छात्र ठान ले तो पूरे समाज में बदलाव ला सकता है।उनके ओजस्वी और प्रेरणादायक उद्बोधन से पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी बच्चों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विकास यादव, वीर सिंह, सतीश शास्त्री, शाहिद अली, कलीम अंसारी, अजय यादव, सुरेंद्र कुमार, सुदेश चौहान, सुभाष कुमार, अनुपमा चौहान, पूजा जोशी, अनुज सैनी सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *