ज्वालापुर क्षेत्र के डाट मोहल्ले में पटाखों की बिक्री को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आबादी वाले इलाके में एक दुकान के अंदर खुलेआम पटाखों की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। दुकान के अंदर पटाखों का भंडार देखकर सवाल उठता है। कि आखिर घनी आबादी के बीच इस तरह पटाखे बेचने की अनुमति किसने दी है? क्या दुकानदार के पास वैध लाइसेंस है। या फिर नियमों को ताक पर रखकर पटाखों का कारोबार किया जा रहा है? सबसे बड़ा सवाल यह है। कि आबादी वाले क्षेत्र में पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई है। या नहीं? यदि लाइसेंस जारी किया गया है। तो क्या अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की थी? आखिर किस आधार पर ऐसी जगह पटाखों की दुकान संचालित हो रही है? एक तरफ शासन प्रशासन त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े बड़े दावे करता है। वहीं दूसरी तरफ डाट मोहल्ले में पटाखों की बिक्री को लेकर निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। क्या संबंधित अधिकारियों को इस दुकान की जानकारी नहीं है। या फिर जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई से दूरी बनाई जा रही है? अब सवाल यह भी है। कि क्या संबंधित विभाग दुकान के लाइसेंस पटाखों के भंडारण और सुरक्षा मानकों की निष्पक्ष जांच करेगा? क्या दुकान संचालक ने निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन किया है? क्या दुकान में अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं? क्या आबादी वाले क्षेत्र में इस प्रकार पटाखे बेचने की अनुमति नियमों के अनुसार दी जा सकती है? यदि कोई बड़ा हादसा होता है। तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी अपनी जवाबदेही से बच पाएंगे? क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना के बाद ही जागेगा या समय रहते जांच और कार्रवाई की जाएगी? हैरानी की बात यह है। कि त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता के दावे करता है। लेकिन डाट मोहल्ले में पटाखों की दुकान को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब कौन देगा? अब देखना यह है। कि जिला प्रशासन पुलिस विभाग और अग्निशमन विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर दुकान के लाइसेंस अनुमति और सुरक्षा इंतजामों की जांच करते हैं। या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है। आबादी के बीच पटाखों का कारोबार किसकी अनुमति से चल रहा है? क्या नियमों का पालन हो रहा है। या फिर जिम्मेदारों की निगरानी में कहीं बड़ी लापरवाही हो रही है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *