सरसों तेल मे मिलावट लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ स्थानीय लोगों ने उठाए गंभीर सवाल, अधिकारियों की चुप्पी पर भी नाराजगी

Oplus_16908288

 

 

हरिद्वार रुड़की क्षेत्र स्थित ग्राम मतलबपुर, एम.एस. बिहार कॉलोनी में खसरा नंबर 14 पर संचालित एक सरसों तेल के गोदाम को लेकर इन दिनों क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों ने इस गोदाम में भारी मात्रा में रखे सरसों तेल के कनस्तरों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है। कि यहां बड़े स्तर पर मिलावटी सरसों तेल का कारोबार किया जा रहा है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो सकता है।सूत्रों  के अनुसार, गोदाम में अमर शक्ति सरसों तेल नाम से बड़ी संख्या में तेल के कनस्तर भरे हुए हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है। कि किसी ने भी इस गोदाम में बाहर से सरसों या तेल की सप्लाई आते हुए नहीं देखी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है। कि जब कच्चा माल यानी सरसों ही नहीं आ रही तो आखिर इतनी बड़ी मात्रा में तेल तैयार कैसे किया जा रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है। कि गोदाम संचालक पहले रामपुर चौराहा क्षेत्र में अपना कारोबार करता था, लेकिन अब उसने अपना ठिकाना बदलकर मतलबपुर में यह नया गोदाम बना लिया है। लोगों का आरोप है कि यहां गुपचुप तरीके से मिलावटी तेल तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गोदाम में सरसों की कोई उपलब्धता नहीं है, न ही वहां तेल निकालने की कोई स्पष्ट व्यवस्था दिखाई देती है। इसके बावजूद भारी मात्रा में तैयार तेल के कनस्तर मौजूद होना संदेह को और गहरा कर रहा है। लोगों का कहना है कि संभवतः किसी अन्य सस्ते या हानिकारक पदार्थ की मिलावट कर सरसों तेल के नाम पर उत्पाद तैयार किया जा रहा है।यह मामला केवल अवैध व्यापार तक सीमित नहीं है। बल्कि सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। मिलावटी तेल का सेवन गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर इस मामले की जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन आरोप है। कि किसी भी अधिकारी ने फोन उठाना तक जरूरी नहीं समझा। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैंग्रामीणों का कहना है। कि यदि समय रहते इस गोदाम की जांच नहीं की गई, तो यह मामला बड़े घोटाले का रूप ले सकता है। लोगों ने जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग की है। कि तत्काल छापेमारी कर सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है। और क्या आम जनता की सेहत से जुड़े इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाया जाता है। या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *