Oplus_16908288

ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार

हरिद्वार में गैस घोटाले का आरोप: सिलेंडरों में 2-3 किलो कम निकली गैस, लोगों का फूटा गुस्सा

हरिद्वार जिले में घरेलू गैस को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।

जहां एक ओर आम उपभोक्ता गैस की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं दीपिका इंडियन गैस सर्विस के कर्मचारियों पर गंभीर धांधली के आरोप लगे हैं।

स्थानीय लोगों ने जब घर-घर गैस सप्लाई करने वाले कर्मचारी के सिलेंडरों को मौके पर तौला, तो हर सिलेंडर में करीब 2 से 3 किलो तक गैस कम पाई गई।

इस खुलासे के बाद क्षेत्र में लोगों का गुस्सा भड़क उठा और सप्लाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पूरी कीमत वसूलने के बावजूद उन्हें कम गैस दी जा रही है, जो सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के साथ धोखा है।

लोगों ने बताया कि इस मामले की शिकायत कई बार संबंधित विभाग को फोन के माध्यम से दी गई, लेकिन न तो किसी ने फोन उठाया और न ही कोई अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचा।

इससे नाराज लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है और अब वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह की धांधली पर जल्द रोक लग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed