कागजों में कमी मिली तो घबराएं नहीं मदद के लिए हम खड़े हैं। प्रधान मनीष कुमार हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम सराय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी हलचल के साथ जनप्रतिनिधियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। ग्राम प्रधान मनीष कुमार एक बार फिर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर SIR से जुड़े दस्तावेजों की खामियां दूर कराने और लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में जुटे नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि SIR के फॉर्म भरवाने के समय भी प्रधान मनीष कुमार ने लोगों की मदद की थी। अब दस्तावेजों की जांच और आवश्यक कागजात दुरुस्त कराने को लेकर भी वह ग्रामीणों के साथ खड़े हैं। प्रधान मनीष कुमार ने कहा कि ग्रामीण उनके परिवार का हिस्सा हैं। और सुख दुख की हर घड़ी में वह उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान किसी भी ग्रामीण को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। SIR के बहाने गांव में जनप्रतिनिधियों की मैदानी राजनीति सरफराज अंसारी भी हुए सक्रिय वहीं बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य सरफराज अंसारी ने भी ग्रामीणों के हित में अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वह पहले भी ग्रामीणों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी हर परिस्थिति में उनका साथ देते रहेंगे। सरफराज अंसारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने SIR से संबंधित दस्तावेजों की समय रहते जांच करा लें और किसी भी प्रकार की कमी होने पर उसे दुरुस्त कराएं। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और समय पर दस्तावेज तैयार होना बेहद जरूरी है। गांव में प्रधान मनीष कुमार और सरफराज अंसारी की सक्रियता से ग्रामीणों को राहत मिलती दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने दोनों जनप्रतिनिधियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब किसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम या परेशानी हो, तब जनप्रतिनिधियों का मौके पर खड़ा होना ही असली जनसेवा है। जनता के बीच रहना ही असली परीक्षा ग्रामीणों के बीच दिखा जनप्रतिनिधियों का साथइस दौरान प्रधान के सहयोगी हाजी मोहम्मद कासिम, मुशर्रफ अंसारी, साहब सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकर्रम अंसारी, नदीम अहमद, शादाब मलिक, फइम अंसारी, परवेज पान वाले, अलीशेर पूर्व ग्राम प्रतिनिधि, अवनीश कुमार, नईम ग्राम पंचायत सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। Post navigation विधानसभा डोईवाला में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष श्याम राजपूत जी की अध्यक्षता एव हाजी हमीद जी के सरंक्षण में किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर महालक्ष्मी व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं