विधानसभा डोईवाला में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष श्याम राजपूत जी की अध्यक्षता एव हाजी हमीद जी के सरंक्षण में किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के लोगों, पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह जनसमर्थन से सराबोर रहा।

इस मौके पर मौके पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि डोईवाला विधानसभा में पार्टी लगातार अपने संगठन को मजबूत कर रही है। विशेष रूप से युवाओं की बढ़ती भागीदारी पार्टी के प्रति उनके विश्वास और नई राजनीतिक सोच का संकेत है। कार्यालय के उद्घाटन के दौरान उमड़ी भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र की जनता जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) को तीसरे और मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में देख रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) पूरी मजबूती, संगठनात्मक ताकत और जनता के सहयोग के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। डोईवाला में पार्टी का यह नया कार्यालय जनता की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और क्षेत्र के अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग सहित आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *