Oplus_16908288

स्वतंत्रता दिवस पर महालक्ष्मी व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महालक्ष्मी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा ने समस्त क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विष्णु अरोड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और राष्ट्रहित में अपना योगदान देने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर देश और समाज की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा— “जय हिंद, वंदे मातरम्।”

विष्णु अरोड़ा

अध्यक्ष, महालक्ष्मी व्यापार मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *