रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट _जनता के बीच रहे धीरेन्द्र पंवार, पूर्व सैनिकों और पर्यावरण प्रेमी से की मुलाकात_ डोईवाला – मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) धीरेन्द्र सिंह पंवार मंगलवार को डोईवाला में जनसंपर्क के दौरान पूर्व सैनिकों और पर्यावरण प्रेमी दरपान बोरा से मिले। डोईवाला क्षेत्र में लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने वाले राज्य मंत्री धीरेन्द्र पंवार ने पूर्व सैनिकों से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने देश की सेवा में उनके योगदान और समर्पण को नमन किया और कहा कि पूर्व सैनिक समाज के लिए प्रेरणा हैं। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही राज्य मंत्री धीरेन्द्र पंवार पर्यावरण प्रेमी दरपान बोरा से मिले। उन्होंने दरपान बोरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। पंवार ने कहा कि दरपान बोरा जैसे लोग ही समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का सच्चा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस दौरान पूर्व सैनिक सूबेदार सुरेश पुंडीर, सूबेदार जनार्दन सीलुडी, सूबेदार विनोद पाल, व्यापारी दशमेश सिंह, गोपाल चौहान, डॉ विवि आर्य आदि मौजूद रहे। Post navigation आम आदमी पार्टी ने बजाया मिशन 2027 का बिगुल, आपके घर आपके द्वार, कार्यक्रम की करी शुरुआत पर्यावरण प्रेमी दरपान बोरा ने जन्मदिन पर किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*