रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट

डोईवाला। पर्यावरण प्रेमी दरपान बोरा ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित करते हुए पौधारोपण कर अनोखे अंदाज में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने फलदार और छायादार पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। दरपान बोरा ने कहा कि जन्मदिन पर केक काटने और पार्टी करने के बजाय यदि हम एक पौधा लगाएं तो यह प्रकृति के लिए सच्ची सेवा होगी।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि अपने जीवन के विशेष अवसरों को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण जरूर करें। पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *