रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट तालकटोरा स्टेडियम में 9वें नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल-2026 का भव्य आयोजन, सीएम धामी के साथ शामिल हुए हजारों छात्र नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 9वें नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति राज्य मंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ धीरेन्द्र पंवार को भी उपस्थित रहने का अवसर मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू , हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , क्षेत्रीय प्रचारक महेन्द्र जी सहित हजारों की संख्या में पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश की भी गरिमामय उपस्थिति रही। फेस्टिवल के दौरान पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्य आज विकास की मुख्यधारा से जुड़कर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ऐसे आयोजन ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करते हैं और युवाओं को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। Post navigation गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग जमीयत उलमा-ए-हिंद ने उठाए सवाल Next Post