रणसूरा पंचायत के मुकरपुर गांव में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीणों में भारी आक्रोश नसीम अंसारी लक्सर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रणसूरा पंचायत के गांव मुकरपुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगभग 100 गांवों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर करीब 2 फुट तक पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। https://khabre24x7.in/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260325-WA0095-1.mp4 ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार शिकायत और प्रार्थना पत्र हल्का लेखपाल, कानूनगो तथा उपजिलाधिकारी को दे चुके हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व लेखपाल और कानूनगो ने मौके का निरीक्षण भी किया था और पुनः आने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है। कि अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे मीडिया ने भी जब संबंधित अधिकारियों—पटवारी, कानूनगो और पीडब्ल्यूडी विभाग से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने भी फोन नहीं उठाया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी और आक्रोश साफ तौर पर देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है। https://khabre24x7.in/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260325-WA0095.mp4 कि यदि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो गांव के करीब 200 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। वहीं ग्राम प्रधान ने भी अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया और कहा कि जलभराव की समस्या के समाधान के प्रति प्रशासन गंभीर नहीं है। जलभराव के कारण गांव की मुख्य सड़कों और रास्तों पर पानी भर गया है। जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। और जरूरी कार्यों के लिए भी निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है। कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था की जाए और इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। फिलहाल, स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश बना हुआ है। और वे अब इस मुद्दे को जनता दरबार में उठाने की तैयारी कर रहे हैं। Post navigation धर्मनगरी हरिद्वार , जहां एक तरफ सरकार “4 साल बेमिसाल” के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। बी.के.जे.एम पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषणा कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न