बी.के.जे.एम पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषणा कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न

 

 

नसीम अंसारी

 

हरिद्वार खानपुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित बी.के.जे.एम पब्लिक स्कूल, खानपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा कार्यक्रम बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसका शुभारंभ खानपुर सहकारी समिति के चेयरमैन श्री सत्यवीर राठी ने किया। इस दौरान अधिवक्ता श्री पुनीत कंबोज भी विशेष रूप से मौजूद रहे। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमन गिरी एवं प्रबंधन से जुड़े श्री मनोज गिरी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा मानवी भाटी, पुत्री श्री गिरवर भाटी, को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया और अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *