गडोवाली गांव में गंदगी का अंबार, नमाजियों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

 

नसीम अंसारी

 

हरिद्वार पथरी क्षेत्र के गडोवाली गांव में गंदगी का अंबार लगने से हालात बदतर हो चुके हैं। गांव के मुख्य रास्ते पर फैली गंदगी और कचरे के कारण नमाज पढ़ने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही रास्ता बहादुरपुर जाट गांव को भी जोड़ता है। जिससे रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। ग्रामीणों बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो ग्राम प्रधान कोई ठोस कदम उठा रहा है और न ही संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है। लोगों का कहना है कि जब भी प्रधान के पास समस्या लेकर जाते हैं तो वह टालमटोल करते हुए “आज करूंगा, कल करूंगा” कहकर बात को टाल देते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गंदगी के कारण रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। खासकर नमाज के समय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, आने-जाने वाले राहगीरों को भी बदबू और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कि जल्द से जल्द सफाई कराकर रास्ते को दुरुस्त किया जाए और लापरवाह जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है। कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *