गायत्री बिहार की बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत बारिश में जलभराव से बढ़ी परेशानी गड्ढों और कीचड़ से आवागमन मुश्किल हरिद्वार। ग्राम सराय स्थित गायत्री बिहार कॉलोनी की सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। और बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। जलभराव के कारण सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों बच्चों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। किसान यूनियन के सचिव सोनू ने बताया कि बिहार कॉलोनी की सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन लोगों को परेशानी होती है। बारिश होने के बाद समस्या और गंभीर हो जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी काफी समय तक जमा रहता है।ग्रामीणों को जरूरी काम से घर से बाहर निकलने में भी दिक्कत होती है। वही कारी शेर आलम ने बताया कि सड़क की हालत को देखते हुए कई ग्रामीणों ने अपने घरों के सामने खुद ही मिट्टी डलवाकर रास्ते को चलने लायक बनाने का प्रयास किया है। इसके बावजूद पूरी सड़क की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है। कि सड़क निर्माण और मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है। लेकिन लंबे समय से इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों को भी जोखिम उठाकर निकलना पड़ता है। कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से बिहार कॉलोनी की सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नालियों और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है। कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान स्थिति और खराब हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से समस्या का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है। Post navigation डोईवाला के खेल मैदानों को समतल कराने की करी मांग ज्वालापुर थाने के सामने अवैध निर्माण पर HRDA की खामोशी पर उठे सवाल कुंभकरण नींद में सोया है। विकास प्राधिकरण वही N.G.T नियमो को ताक पर रख कर हो रहा है अवैध निर्माण्ड।