रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट _पर्यावरण रक्षक दरपान बोरा ने ब्लॉक प्रमुख और नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन_ *डोईवाला* हरेला पर्व पर जहां एक ओर पर्यावरण टीम लगातार वृक्षारोपण कर रही है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग भी उठाई जा रही है। भाजपा किसान मंच उत्तराखंड के *पर्यावरण रक्षक अध्यक्ष दरपान सिंह बोरा* ने बृहस्पतिवार को *ब्लॉक प्रमुख डोईवाला गौरव सिंह* और *नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र नेगी* को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। पहले ज्ञापन में ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन देते हुए कहा कि सुसवा नदी के किनारे ग्रामीणों, वन विभाग और नगर पालिका के सहयोग से पिछले 3 वर्षों से लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्षेत्र में डोईवाला ब्लॉक की अनुपयोगी भूमि को जन सहयोग से समतल कर खेल मैदान बनाया गया है। उन्होंने मांग की कि इस मैदान में मिट्टी डालकर उसे पूरी तरह समतल किया जाए ताकि यहां डोईवाला और देहरादून स्तर की कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं कराई जा सकें। दूसरे ज्ञापन में उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी को ज्ञापन देते हुए माधोवाला का खेल मैदान को समतल करने की मांग की। दरपान बोरा ने बताया कि अक्टूबर 2026 में जिला एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। इसके लिए कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और बच्चों के लिए 100 मीटर व 1600 मीटर ट्रैक तैयार किया जाना है। उन्होंने कहा कि JCB की मदद से मैदान समतल कर खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए तैयार किया जाए। दरपान बोरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ युवाओं को खेल के लिए बेहतर सुविधाएं देना भी जरूरी है। Post navigation SIR के नोटिसों पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, मतदाताओं को किया जा रहा परेशान: बोले राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा गायत्री बिहार की बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत बारिश में जलभराव से बढ़ी परेशानी गड्ढों और कीचड़ से आवागमन मुश्किल