हरिद्वार मे बाइक चोरो का बोल बाला हरिद्वार मैं बाइक चोरों का बोलबाला ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी अर्पण कश्यप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ऋषिकुल मेला देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल ऋषिकुल मेला गेट के सामने खड़ी की थी। मेला देखने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित अर्पण कश्यप के अनुसार उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस है। जिसका रंग सिल्वर और नीला है। बाइक का पंजीकरण नंबर UK08AV4608 बताया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि मेला स्थल पर भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी बाइक चोरी कर ली गई। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए 112 नंबर पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और बाइक की तलाश शुरू करने की बात कही। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द मोटरसाइकिल बरामद करने और अज्ञात चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मेले में बाइक चोरी की घटना सामने आने के बाद लोगों में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है। कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों के दौरान वाहनों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को विशेष व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं, पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान किए जाने की उम्मीद है। पीड़ित ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को सिल्वर और नीले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर UK08AV4608 के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। Post navigation मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर खनन विभाग की कार्रवाई, छिद्दरवाला और मसन्दावाला में 77,558 का जुर्माना* आरटीआई में समय पर सूचना न मिलने और प्रथम अपील में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़का भाकियू टिकैत