रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट

 

_अवैध भण्डारण और बेसमेंट खनन पर सख्ती_

 

*देहरादून*

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के क्रम में जिला खान अधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद, भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग देहरादून ने रविवार को छिद्दरवाला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित खनिज भण्डारण का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर वर्तमान में प्रख्यापित नीति के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करते हुए *27,558 रुपये का अर्थदंड* अधिरोपित किया गया।

 

इसी क्रम में तहसील सदर देहरादून के मसन्दावाला क्षेत्र में अवैध रूप से खोदे गए बेसमेंट पर भी कार्रवाई की गई। नियमों के उल्लंघन पर यहां *50,000 रुपये का अर्थदंड* लगाया गया।

सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने बताया कि दोनों मामलों में कुल *77,558 रुपये की राजस्व प्राप्ति* की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और अवैध भण्डारण पर विभाग की निगरानी लगातार जारी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *