गंगा किनारे करोड़ों के फ्लैटों की सोसाइटी पर उठे सवाल मंजूरी प्रक्रिया जांच के घेरे में

 

हरिद्वार। श्यामपुर क्षेत्र में गंगा किनारे बनाई गई बहुमंजिला फ्लैट परियोजना एक बार फिर चर्चाओं में है। क्षेत्र में करोड़ों रुपये की इस आवासीय सोसाइटी को लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सोसाइटी में एक एक फ्लैट की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है। कि अधिकांश फ्लैट बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा खरीदे गए हैं। सूत्रों की माने तो गंगा तटीय क्षेत्र में इतनी बड़ी बहुमंजिला परियोजना को आखिर किस आधार पर स्वीकृति मिली। सवाल है। कि क्या निर्माण से पहले सभी विभागों से आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं। चर्चा यह भी है। कि सोसाइटी में दो दो मंजिलों वाले आधुनिक फ्लैट बनाए गए हैं। ऐसे में निर्माण मानकों पर्यावरणीय स्वीकृति और भूमि उपयोग को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि गंगा तटीय क्षेत्र में निर्माण से जुड़े नियम हैं। तो उनका पूरी तरह पालन होना चाहिए। यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है। तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। क्षेत्र के लोगों का कहना है। कि यदि आम नागरिक छोटे निर्माण कार्य के लिए कई विभागों की अनुमति लेने को बाध्य होता है। तो इतनी बड़ी परियोजना की मंजूरी किन प्रक्रियाओं के तहत दी गई यह सार्वजनिक होना चाहिए। लोगों ने मांग की है। कि संबंधित विभाग इस पूरे मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करें और यदि सभी स्वीकृतियां नियमानुसार ली गई हैं। तो उनका रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए। वहीं यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है। तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। अब निगाहें प्रशासन और संबंधित विभागों पर हैं। कि वे इस बहुचर्चित परियोजना को लेकर उठ रहे सवालों का क्या जवाब देते हैं। और क्या पूरे मामले की जांच कराई जाएग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed