*छोटे एवं मझौले समाचार पत्रों की समस्याओं के समाधान की उठी आवाज* आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, देहरादून इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने छोटे एवं मझौले समाचार पत्रों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में महानिदेशक सूचना बंसीधर तिवारी जी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाचार पत्रों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई, ताकि छोटे एवं मझौले समाचार पत्र निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से अपनी पत्रकारिता का दायित्व निभा सकें। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकारों की समस्याओं का गंभीरता से परीक्षण कर उनका यथाशीघ्र उचित निराकरण किया जाएगा। आशा है कि शासन स्तर पर सकारात्मक पहल करते हुए पत्रकार हितों की रक्षा एवं छोटे समाचार पत्रों को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मजबूत पत्रकारिता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मी नारायण जिला संरक्षक ललित कुमार ढोंडियाल जिला महामंत्री नरेश बलूनी भारत सिंह नेगी विनोद वर्मा चंद्र मोहन , वीर सिंह,एस यादव ,सुरमई ,आदेश नारायण तमाम पत्रकार साथी उपस्थित रहे Post navigation गंगा किनारे करोड़ों के फ्लैटों की सोसाइटी पर उठे सवाल मंजूरी प्रक्रिया जांच के घेरे में हरिद्वार। राम मंदिर चंदा चोरी मामले व ऑपरेशन सिंदूर का सच छिपाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला।