खेत की सफाई को लेकर विवाद महिला पर फावड़ा और लाठी से हमला जिला अस्पताल रेफर नसीम अंसारी हरिद्वार थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में खेत की सफाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है। कि खेत के पास सफाई कर रही एक महिला पर चार लोगों ने फावड़ा और लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की ओर से पथरी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर निवासी गुलनाज पत्नी नफीस अपने घर के सामने सफाई कार्य कर रही थीं। इसी दौरान घर से सटे खेत में इदरीश पुत्र बाजी अजिजुरेहमान पुत्र इदरीश मोनू पुत्र अजिजुरेहमान तथा जैद पुत्र अजिजुरेहमान मौजूद थे। आरोप है। कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पीड़िता का आरोप है। कि विरोध करने पर चारों आरोपियों ने एकजुट होकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में फावड़ा और लाठियों का इस्तेमाल किया गया जिससे गुलनाज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। उनके सिर बाजू और हाथ में गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार ने पथरी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। Post navigation ज्वालापुर में सट्टे का खेल बेखौफ संगीता टॉकीज की गली में शाम ढलते ही सजने लगती है। खाई बाड़ी की महफिल मोहल्ला महतान में खुलेआम सट्टे का खेल आखिर किसके संरक्षण में फल फूल रहा अवैध कारोबार