ज्वालापुर में सट्टे का खेल बेखौफ संगीता टॉकीज की गली में शाम ढलते ही सजने लगती है। खाई बाड़ी की महफिल रिपोर्टर नसीम अंसारी हरिद्वार/ ज्वालापुर क्षेत्र की संगीता टॉकीज वाली गली में कथित तौर पर खुलेआम चल रहे सट्टे का कारोबार प्रतिदिन शाम करीब पांच बजे से खाई बाड़ी का खेल शुरू हो जाता है। और देर रात तक चलता रहता है। हैरानी की बात यह है। कि इतने बड़े स्तर पर गतिविधियां होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है। सट्टे के इस अवैध कारोबार में मजदूर युवक और बुजुर्ग तक अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। दिनभर की मजदूरी करने वाले कई लोग शाम होते ही यहां पहुंच जाते हैं। और कुछ ही घंटों में उनकी जेबें खाली हो जाती हैं। इससे कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उच्च लोगों का कहना है। कि गली में रोजाना लोगों की भीड़ जुटती है। और खुलेआम नंबर लगाए जाते हैं। लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज है। कि आखिर किसके संरक्षण में यह धंधा फल फूल रहा है। यदि ऐसा नहीं है। तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। सट्टे की वजह से युवाओं में गलत प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं। आसान कमाई के लालच में युवा इस दलदल में फंसते जा रहे हैं। जिससे उनके भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। पुलिस और प्रशासन को क्षेत्र में नियमित अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर रोक लगानी चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है। और कथित सट्टा कारोबार पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठाता है। Post navigation स्वच्छता वृक्षारोपण और जैविक खेती का दिया संदेश सांसद कल्पना सैनी ने चलाया जनसंपर्क अभियान खेत की सफाई को लेकर विवाद महिला पर फावड़ा और लाठी से हमला जिला अस्पताल रेफर