स्वच्छता वृक्षारोपण और जैविक खेती का दिया संदेश सांसद कल्पना सैनी ने चलाया जनसंपर्क अभियान नसीम अंसारी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। टिहरी विस्थापित कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित जैविक खेती कार्यशाला में उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। कार्यशाला के बाद सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुरुषोत्तम नगर स्थित रविदास मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा सामुदायिक भवन परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमें ईश्वर के निकट ले जाती है। और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. सैनी ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। और एक पेड़ दस पुत्रों के समान होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और किसानों से अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इसके उपरांत शाहपुर शीतला खेड़ा में विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद कल्पना सैनी ने ग्रामीणों से संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने विकास और जनहित के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, संजीव कुमार, राकेश सैनी, श्रवण कुमार, बलवंत सिंह पवार, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब ने की ग्राम प्रधान मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट गाँव के विकास और पत्रकारिता पर हुई चर्चा ज्वालापुर में सट्टे का खेल बेखौफ संगीता टॉकीज की गली में शाम ढलते ही सजने लगती है। खाई बाड़ी की महफिल