हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब ने की ग्राम प्रधान मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट गाँव के विकास और पत्रकारिता पर हुई चर्चा

 

नसीम अंसारी

 

हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ग्राम पंचायत सराय के ग्राम प्रधान मनीष कुमार से एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक के दौरान ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से गाँव की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे सड़क बिजली पानी और साफ-सफाई से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। ग्राम प्रधान मनीष कुमार ने प्रेस क्लब के सदस्यों की बातों को बेहद गंभीरता से सुना और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर पूरा कराने का पूर्ण आश्वासन दिया।

सकारात्मक चर्चा के बाद हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब की टीम द्वारा ग्राम प्रधान मनीष कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने पर ग्राम प्रधान मनीष कुमार ने पूरी प्रेस क्लब टीम का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में मीडिया की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि अपने ग्राम में हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब का कार्यालय खुलने पर उन्हें बेहद प्रसन्नता है। इससे ग्रामीणों की आवाज को एक सही मंच मिलेगा।

पत्रकार समाज का आईना होते हैं। और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। क्योंकि वह बिना किसी स्वार्थ के दबे कुचले और आम लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाते हैं। हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब के इस प्रयास से हमारे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और हम सब मिलकर एक आदर्श ग्राम पंचायत का निर्माण करेंगे। पत्रकारों के हर सकारात्मक प्रयास में मेरा और मेरी ग्राम पंचायत का हमेशा पूर्ण सहयोग रहेगा। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुजम्मिल खान, महासचिव अरशद अली, उपाध्यक्ष महबूब, कोषाध्यक्ष नसीम, सचिव आस मोहम्मद, उपकोषाध्यक्ष अशरफ खान, उपसचिव सुमित कुमार, मीडिया प्रभारी शौकीन, सोशल मीडिया प्रभारी सलमान, तसव्वर, फराज़ अहमद आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed