जामा मस्जिद चौक की हाईमास्ट लाइट छह माह से बंद ग्रामीणों में नाराजगी नसीम अंसारी हरिद्वार पथरी। क्षेत्र के आबिदपुर भक्तानपुर इब्राहिमपुर में जामा मस्जिद चौक पर लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब छह माह से खराब पड़ी है। लाइट बंद होने से क्षेत्र में अंधेरा छाया रहता हैँ। सरफराज खान ने बताया कि नमाजीयो और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। साकिर खान का कहना है। कि जामा मस्जिद चौक गांव का प्रमुख स्थान है। जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। शाम ढलते ही चौक और आसपास का क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। इससे दुर्घटना और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का खतरा भी बढ़ गया है। नफीस खान बताया कि कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर हाईमास्ट लाइट ठीक कराने की मांग की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। अमजद गौर का कहना है। कि बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण परेशानी और बढ़ जाती है। रात के समय महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों को आने जाने में दिक्कत होती है।असद ने बताया कि चौक पर पर्याप्त रोशनी न होने से लोगों में भय का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि विकास कार्यों के बड़े-बड़े दावे करते हैं।लेकिन गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है। कि यदि समय रहते लाइट ठीक करा दी जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है। कि खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। फिलहाल गांव के लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करेंगे ताकि जामा मस्जिद चौक पर फिर से रोशनी बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके। Post navigation भाजपा को मजबूती देने की जिम्मेदारी खुर्शीद के कंधों पर पिरान कलियर विधानसभा अध्यक्ष बने हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब ने की ग्राम प्रधान मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट गाँव के विकास और पत्रकारिता पर हुई चर्चा