भाजपा को मजबूती देने की जिम्मेदारी खुर्शीद के कंधों पर पिरान कलियर विधानसभा अध्यक्ष बने नसीम अंसारी हरिद्वार पिरान कलियर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा समर्थित अमित शाह यूथ ब्रिगेड ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन के जिला अध्यक्ष द्वारा हलवाहेड़ी गांव निवासी खुर्शीद को पिरान कलियर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।जानकारी के अनुसार अमित शाह यूथ ब्रिगेड लगातार उत्तराखंड में अपने संगठन का विस्तार कर रही है। प्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। जिसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में खुर्शीद को पिरान कलियर विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। नियुक्ति के बाद खुर्शीद ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। खुर्शीद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के लिए वह दिन-रात मेहनत करेंगे और क्षेत्र के युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने की अपील की। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों और विभिन्न लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कई कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक फैसला बताते हुए कहा कि खुर्शीद के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है। कि क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क का लाभ संगठन को आगामी चुनावों में मिल सकता है। वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है। कि खुर्शीद अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में उनकी नियुक्ति को भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह संगठन को जमीनी स्तर पर कितना मजबूत बना पाते हैं और चुनावी तैयारियों में क्या भूमिका निभाते हैं। Post navigation महिला अधिवक्ता ने SI पर लगाए गंभीर आरोप न्यायालय पहुंचा मामला जामा मस्जिद चौक की हाईमास्ट लाइट छह माह से बंद ग्रामीणों में नाराजगी