महिला अधिवक्ता ने SI पर लगाए गंभीर आरोप न्यायालय पहुंचा मामला जांच में पक्षपात और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप हरिद्वार। शहर की अधिवक्ता दीक्षा सिंह ने थाना रानीपुर में तैनात एसआई अंशुल अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले को न्यायालय तक पहुंचा दिया है। अधिवक्ता का दावा है। कि उनकी शिकायत संख्या HDR82469218 की जांच निष्पक्ष और विधिसम्मत तरीके से नहीं की गई। दीक्षा सिंह के अनुसार उन्होंने एक ई-रिक्शा चालक द्वारा वाहन से टक्कर मारने अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच की जिम्मेदारी एसआई अंशुल अग्रवाल को सौंपी गई थी। अधिवक्ता का आरोप है। कि जांच के दौरान उन्हें कई बार थाने बुलाया गया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी में विपक्षी पक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया चरित्रहनन की कोशिश की और धमकियां दीं लेकिन पुलिस अधिकारी द्वारा प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया गया। दीक्षा सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी मूल शिकायत वाहन दुर्घटना धमकी और अभद्र व्यवहार से जुड़ी थी लेकिन जांच का फोकस मुख्य मुद्दे से भटक गया। उन्होंने कहा कि बार-बार अनुरोध के बावजूद उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। मामले को लेकर अधिवक्ता ने 8 जून 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 जून 2026 की तिथि निर्धारित की है। अधिवक्ता का कहना है। कि उनके पास ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय और सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने मांग की है। कि जांच के दौरान हुई पूरी कार्यवाही की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता या अधिकारों के दुरुपयोग की पुष्टि होती है। तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए। दीक्षा सिंह ने कहा कि एक महिला अधिवक्ता होने के नाते उन्हें न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था से निष्पक्षता सुरक्षा और सम्मान की अपेक्षा है। उन्होंने न्यायालय की प्रक्रिया पर पूरा विश्वास जताया है। उधर यह मामला पुलिस महकमे और अधिवक्ता समुदाय में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजरें 22 जून को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। Post navigation हरिद्वार। ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर आज महानगर कांग्रेस(अनुसूचित विभाग) और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने जननायक, लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का जन्म दिन सादगी पूर्वक मनाया। भाजपा को मजबूती देने की जिम्मेदारी खुर्शीद के कंधों पर पिरान कलियर विधानसभा अध्यक्ष बने