हरिद्वार। ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर आज महानगर कांग्रेस(अनुसूचित विभाग) और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने जननायक, लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का जन्म दिन सादगी पूर्वक मनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष(अनुसूचित विभाग) मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के एक बेहद संवेदनशील, जुझारू और जनप्रिय नेता हैं। आज का दिन केवल उनके जन्म का उत्सव मनाने का नहीं है, बल्कि उनके उस संघर्ष, विचारधारा और दृष्टिकोण को याद करने का भी है, जिसने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस रवीश भटीजा ने कहा कि राहुल गांधी जी का जीवन सत्ता के गलियारों में जरूर बीता है, लेकिन उन्होंने कभी भी आसान रास्ता नहीं चुना। उन्होंने राजनीति को सत्ता हासिल करने का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम माना है। ​”नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलना” यह केवल एक नारा नहीं है, बल्कि यह उनकी राजनीति का मूल मंत्र बन चुका है।

​उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इस बात का जीता-जागता सबूत हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर से मुंबई तक, हजारों किलोमीटर पैदल चलकर उन्होंने देश के आम लोगों, किसानों, युवाओं, मजदूरों और महिलाओं के दर्द को बहुत करीब से महसूस किया है। आज के दौर में जब राजनीति सोशल मीडिया और बंद कमरों तक सिमट रही है, तब राहुल जी ने सड़कों पर उतरकर जनता के बीच रहने का साहस दिखाया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा किे ​राहुल गांधी जी की सबसे बड़ी खूबी उनकी निडरता और ईमानदारी है। उन्होंने कभी भी सच का साथ नहीं छोड़ा, चाहे इसके लिए उन्हें कितनी भी व्यक्तिगत या राजनीतिक चुनौतियों का सामना क्यों न करना पड़ा हो। युवाओं के रोजगार की बात हो, किसानों के हक की लड़ाई हो, या फिर देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हो, राहुल जी हमेशा संसद से लेकर सड़क तक जनता की मजबूत आवाज़ बनकर खड़े रहे हैं।

युवा नेता सागर बेनीवाल और समर्थ अग्रवाल ने कहा किे युवाओं के प्रेरणास्रोत

​देश का युवा आज राहुल गांधी जी में एक ऐसा नेता देखता है जो उनकी बात सुनता है, जो संवाद में विश्वास रखता है और जो देश के भविष्य को जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर एक आधुनिक और प्रगतिशील सोच देना चाहता है। वे युवाओं को आत्मनिर्भर और तार्किक बनाने की प्रेरणा देते हैं।​​आज उनके जन्मदिन के इस पावन अवसर पर, हम सब मिलकर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हैं। ईश्वर उन्हें देश की सेवा करने के लिए और अधिक शक्ति और संबल प्रदान करे। आज हम सब भी यह संकल्प लें कि राहुल जी की उस सोच को आगे बढ़ाएंगे जो देश में आपसी भाईचारा, न्याय और समानता की बात करती है।

​इस अवसर पर चंदन शर्मा, राजू चित्कारा, जवाहर चावला, कमल सैनी, जावेद आलम, राजबीर सैनी, मुकुल, दीपक गौतम, गुलशन शर्मा, शिवम वाल्मीकि, मनोज, पप्पू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed