मोहल्ला महतान में खुलेआम सट्टे का खेल आखिर किसके संरक्षण में फल फूल रहा अवैध कारोबार नसीम अंसारी हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित मोहल्ला महतान संगीता टॉकीज के आसपास इन दिनों कथित रूप से खुलेआम सट्टे का कारोबार चलने की चर्चाएं जोरों पर हैं। सूत्रों की माने तो शाम ढलते ही इलाके में सट्टे का खेल शुरू हो जाता है। जो देर रात तक जारी रहता है। हैरानी की बात यह है। कि यह सब भीड़भाड़ वाले इलाके में होने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की नजरों से ओझल बना हुआ है। सूत्रों ने बताया कि सट्टे के इस कथित कारोबार के चलते युवाओं और मजदूर वर्ग की मेहनत की कमाई दांव पर लग रही है। दिनभर मेहनत करने वाले कई लोग शाम को सट्टे के चक्कर में अपनी जेब खाली कर रहे हैं। इससे कई परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। सूत्रों के अनुसार संगीता टॉकीज के आसपास शाम होते ही संदिग्ध लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। इसके बाद नंबरों का खेल शुरू होता है। और देर रात तक गतिविधियां चलती रहती हैं। लोगों का सवाल है। कि आखिर इतने खुले माहौल में यदि यह कारोबार चल रहा है। तो संबंधित विभागों को इसकी जानकारी क्यों नहीं है। क्षेत्र में यह चर्चा भी आम है। कि बिना किसी संरक्षण के इस तरह का अवैध कारोबार लंबे समय तक संचालित होना संभव नहीं है। यही कारण है। कि अब सोचने वाली बात यह है।कि आखिर किसके इशारे पर यह खेल चल रहा है। पुलिस और प्रशासन को इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच करानी चाहिए। संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि क्षेत्र का माहौल खराब न हो। सट्टा जैसी गतिविधियां युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाती हैं। इससे अपराध बढ़ने के साथ साथ पारिवारिक विवाद भी जन्म लेते हैं। इसलिए ऐसे मामलों पर समय रहते अंकुश लगाना जरूरी है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह कारोबार और अधिक फैल सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस और प्रशासन क्या कदम उठाता हैं। फिलहाल मोहल्ला मेहतान में कथित सट्टा कारोबार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। Post navigation खेत की सफाई को लेकर विवाद महिला पर फावड़ा और लाठी से हमला जिला अस्पताल रेफर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 24 जून 2026, दिन बुधवार को हरिद्वार में एक भव्य, ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया।