रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट *विकास नगर।* तहसील विकास नगर के कुल्हाल क्षेत्र में संचालित एक खनन पट्टे में अनियमितता पाए जाने पर खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने पट्टा धारक पर *2 लाख रुपये का जुर्माना* लगाया है। जिला खान अधिकारी के निर्देश पर सहायक खनिज पर्यवेक्षक *पंकज चंद* ने मौके पर जांच की। जांच के दौरान पट्टे के संचालन में मानकों का उल्लंघन और अनियमितताएं पाई गईं। कार्रवाई करते हुए विभाग ने संबंधित पट्टे का *पोर्टल तत्काल प्रभाव से निलंबित* कर दिया है। अब पट्टे से खनन कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने बताया कि जिला खान अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध खनन और पट्टों में अनियमितता के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Post navigation उत्तराखंड में भाईचारा रोजगार और सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत समाजसेवी मौ. सलीम विकासनगर हत्याकांड पर गरजी भगवा हिन्दू सेना मुख्य आरोपियों के एनकाउंटर की उठाई मांग