विकासनगर हत्याकांड पर गरजी भगवा हिन्दू सेना मुख्य आरोपियों के एनकाउंटर की उठाई मांग

 

 

 

देहरादून। विकासनगर के बैरागीवाला गांव में हुए चर्चित विनोद कश्यप हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में भगवा हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप ने विकासनगर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। संदीप ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विनोद कश्यप की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य वारदात में शामिल मुख्य आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी कानून व्यवस्था को चुनौती देने का साहस न कर सके। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि हत्या में संलिप्त मुख्य आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि निर्दोष व्यक्ति की हत्या किसी भी सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है। सरकार और पुलिस प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पीड़ित परिवार को समयबद्ध न्याय मिले और अपराधियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण न मिले। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली और कहा कि जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है। तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और मृतक विनोद कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। संदीप ने कहा कि भगवा हिन्दू सेना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधियों में भय का वातावरण स्थापित करने की अपील की। मौके पर उपस्थित लोगों ने भी घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की। हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश बना हुआ है। तथा विभिन्न सामाजिक संगठन लगातार अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed