*हर की पैड़ी चौकी पर तैनात से सिपाही का दोगला चेहरा।* हरिद्वार। हरिद्वार के हर की पौड़ी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे वह वीआईपी ड्यूटी पर हुए विवाद को लेकर हो या हर की पैड़ी क्षेत्र में घूम रहे कालनेमियों को पकड़ने की कला। ऐसी एक और कला हर की पैड़ी पर तैनात सिपाहियों में देखने को मिली है। जहां पर वह पार्किंग में खड़े वाहन और नो पार्किंग में खड़े वाहनों परख लेते हैं। https://khabre24x7.in/wp-content/uploads/2026/03/VID20260314180552.mp4 जी हां! एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें एक सिपाही पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का फोटो खींचते दिखाई दे रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि यहां पर गाड़ियां खड़ी करना मना है और इन गाड़ियों का चालान होगा। खैर यह गाड़ियां चौकी की दीवार से सटी पार्किंग में खड़ी है, लेकिन वही चौकी के ठीक गेट पर नो पार्किंग का जहां बोर्ड लगा है, वहां पर पुलिस स्टिकर लगी हुई गाड़ी खड़ी है जो उस सिपाही के कैमरे में नहीं आती। क्योंकि यहां पर नियम बदल जाते हैं। सिपाही अपनी इस ड्यूटी के लिए इतने कर्मठ दिखाई देते है कि गाड़ी खड़ी करने वाले को गाली तक दे देते हैं। लेकिन ‘नो पार्किंग’ बोर्ड के ठीक सामने अगर किसी गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर लगा हो तो वहां इनकी “जी हजूरी” देखने को मिलती है। https://khabre24x7.in/wp-content/uploads/2026/03/VID20260314181616.mp4 हर की पैड़ी क्षेत्र पर अगर बनाई गई पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना नियमों के विरुद्ध है तो नगर निगम को एक बेहतर पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए जहां पुलिस, गंगा सभा, पत्रकार और सरकारी विभाग की गाड़ियां आसानी से खड़ी हो सके। जहां पर हर की पैड़ी चौकी पर तैनात सिपाहियों को यह दोगला अपनापन दिखाने की जरूरत ना पड़े। Post navigation बढ़ती महंगाई व समय पर उपभोक्ताओ को गैस न मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन लक्ष्य फाउंडेशन की और से डोईवाला के सत्तीवाला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित