रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट 

डोईवाला : डोईवाला में महिला कांग्रेस ने गैस की बढ़ती कीमतों और आमजन को समय पर गैस उपलब्ध न होने के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने की मांग की।

कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस न मिलने और गैस बुक न होने की वजह से आमजन पूरी तरह परेशान हो चुका है, जिससे महिलाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई पर लगाम लगाने की जरूरत है। इस दौरान विजय लक्ष्मी खंडूरी,उर्मिला,सरिता,मंजू राज,रीता क्षेत्री आदि महिलाएं मौजूद रही।

वहीं, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने गैस की समस्या को लेकर पूर्ति विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और कहा कि गैस एजेंसियों में गैस पूरी मात्रा में उपलब्ध है और प्रशासन इस मामले पर पूरा ध्यान दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *