*हरिद्वार ब्रेकिंग* बहादराबाद के नाले में संदिग्ध शव मिला, हत्या की आशंका बहादराबाद क्षेत्र में संत निरंकारी भवन के पास सड़क किनारे नाले में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। नाले में मिला शव देख राहगीरों की भारी भीड़ लग गई। सुबह सड़क से गुजर रहे लोगों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव नाले के किनारे पड़ा मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनाम कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस बल मौजूद। Post navigation अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 के छठे दिन प्रातःकालीन योग साधना की दिव्य झलकियां* बढ़ती महंगाई व समय पर उपभोक्ताओ को गैस न मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन