वायरल वीडियो से मचा हड़कंप खुद को समाजसेवी बताने वाला व्यक्ति दो लाख मांगने की कर रहा है। डिमांड

 

 

हरिद्वार। धर्मनगरी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसने लोगों के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म कर दिया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति जो खुद को समाजसेवी बताता है। और एक प्रतिष्ठित संगठन से जुड़ा होने का दावा करता है। सूत्रों के अनुसार कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति से दो लाख रुपये की मांग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आमजन में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा की जा रही है। वीडियो में कथित समाजसेवी और दूसरे व्यक्ति के बीच पैसों को लेकर बातचीत हो रही है। जिसमें दो लाख रुपये की मांग का जिक्र सुनाई दे रहा है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।लेकिन मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। समाज सेवा जैसे पवित्र कार्य की आड़ में यदि कोई व्यक्ति निजी लाभ लेने की कोशिश करता है। तो यह पूरे समाज के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि समाज सेवा के नाम पर गलत कार्य करने वालों पर रोक लग सके। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने लिखा कि समाज सेवा के नाम पर लोगों का विश्वास जीतकर यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार के कृत्य करता है। तो यह समाजसेवियों की छवि को धूमिल करने वाला मामला है। प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कराने की चाहिए है।

 

सूत्रों के अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित संगठन में भी हलचल मची हुई है। संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने मामले की जांच की बात कही है। जबकि कुछ लोगों ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने तक कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है।

वहीं क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों ने भी इस पूरे प्रकरण की निंदा की है। उनका कहना है कि असली समाजसेवी वह होता है. जो निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करे न कि लोगों से धन की मांग करे। ऐसे मामलों से समाज में गलत संदेश जाता है।

लोगों का कहना है। कि यदि वीडियो सही साबित होती है। तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि भविष्य में समाज सेवा के नाम पर किसी प्रकार की गलत गतिविधि न हो इसके लिए प्रशासन को निगरानी बढ़ानी चाहिए।

फिलहाल वीडियो को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वायरल वीडियो ने हरिद्वार में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। और लोग पूरे मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed