छोटे बच्चों ने गले मिलकर दी बकरीद की मुबारकबाद दिखा भाईचारे का संदेश

हरिद्वार पथरी क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर ईदगाह में बकरीद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की चहल पहल देखने को मिली नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश में अमन शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार के मौके पर छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। नए नए रंग बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चे सुबह से ही बेहद खुश नजर आए। बच्चों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को बकरा ईद की शुभकामनाएं दीं और प्रेम सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया। ईदगाह परिसर में बच्चों की मासूम मुस्कान और खुशियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बच्चों ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया। कई बच्चे हाथों में खिलौने और गुब्बारे लिए नजर आए जबकि कुछ बच्चों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इस खुशी के पल को यादगार बनाया। बच्चों का कहना था कि ईद का त्योहार प्रेम और अपनापन सिखाता है। और सभी लोगों को मिल जुलकर रहना चाहिए। ईदगाह में नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर मुबारकबाद दी। गांव में पूरे दिन खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। लोगों ने पकवानों के साथ मेहमानों का स्वागत किया। बुजुर्गों ने बच्चों को ईदी देकर उनका उत्साह बढ़ाया।वही लोगों ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और त्याग का संदेश देता है। इस तरह के त्योहार समाज को एकजुट रखने का काम करते हैं। बच्चों द्वारा गले मिलकर दी गई मुबारकबाद ने सभी का दिल जीत लिया और लोगों को प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी। पूरे गांव में दिनभर रौनक का माहौल बना रहा तथा लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाया। ग्राम इब्राहिमपुर में मनाई गई बकरीद ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि त्योहार केवल खुशियां बांटने का माध्यम नहीं होते बल्कि समाज में एकता प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed