रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट https://khabre24x7.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260527-WA0319.mp4 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आज के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आज प्रस्तावित दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज शाम चार बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जिसके बाद वह सड़क मार्ग से देहरादून गड़ीकैंट के लिए रवाना होंगे। https://khabre24x7.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260527-WA0326.mp4 डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा पूरी तरह उत्साहित है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता जोश और उमंग के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। विधायक गैरोला ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर तक संगठन और मजबूत होगा। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार दौरे के दौरान संगठनात्मक समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। बता दें कि उनके स्वागत के लिए जगह-जगह होर्डिंग, बैनर और स्वागत द्वार लगाए गए हैं। बाईट- बृज भूषण गैरोला- विधायक डोईवाला Post navigation *खान विभाग की बड़ी कार्रवाई: मसूरी-डोईवाला में अवैध खनन पर 10 लाख का जुर्माना* वायरल वीडियो से मचा हड़कंप खुद को समाजसेवी बताने वाला व्यक्ति दो लाख मांगने की कर रहा है। डिमांड