रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट *डोईवाला* जिला खान अधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग ने मसूरी और डोईवाला तहसील क्षेत्र में अवैध खनन व भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चन्द के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया। *कहां-कहां हुई कार्रवाई* विभागीय टीम ने मसूरी के कैमल बैक रोड एवं भट्टा फॉल क्षेत्र के साथ-साथ डोईवाला तहसील के अंतर्गत सिंधवाल गांव में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध खनन, बिना अनुमति भंडारण और ओवरलोडिंग के मामले पकड़े गए। *10 लाख का जुर्माना लगाया* सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चन्द ने बताया कि जिला खान अधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। तीनों स्थानों पर मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। दोषियों को नोटिस जारी कर जुर्माना राशि तुरंत जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। *विभाग की सख्ती जारी रहेगी* पंकज चन्द ने कहा कि अवैध खनन से सरकार को राजस्व की हानि के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। विभाग आगे भी नियमित छापेमारी अभियान चलाएगा। नदियों व वन क्षेत्र के आसपास अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। *अपील:* जिला खान अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि अवैध खनन की सूचना तुरंत विभाग को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। Post navigation देवभूमि उत्तराखंड स्व. खंडूरी जी के योगदानों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा: त्रिवेन्द्र* भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को तैयार, दौरे से कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई ऊर्जा – विधायक बृज भूषण गैरोला