भीषण गर्मी से बेहाल मजदूर राहगीर और किसान जनजीवन प्रभावित हरिद्वार/ पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण मजदूरों किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई दे रही हैं। और लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को परेशान करने लगती है।और दोपहर तक गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों और खेतों में काम करने वाले किसानों को उठानी पड़ रही है। जिन्हें मजबूरी में तेज धूप के बीच काम करना पड़ रहा है। निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों का कहना है। कि तेज धूप में काम करना बेहद कठिन हो गया है। कई बार चक्कर आने और शरीर में कमजोरी महसूस होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद परिवार के पालन पोषण के लिए उन्हें काम जारी रखना पड़ रहा है। वहीं खेतों में फसल और अन्य कृषि कार्यों में जुटे किसान भी भीषण गर्मी से परेशान हैं। किसानों का कहना है। कि सुबह और शाम के समय ही खेतों में काम करना संभव हो पा रहा है। दोपहर के समय खेतों में रुकना मुश्किल हो जाता है। राहगीरों की स्थिति भी कम खराब नहीं है। बस स्टैंड बाजार और मुख्य मार्गों पर सफर करने वाले लोगों को तेज धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करनी पड़ रही है। कई लोग सिर पर कपड़ा बांधकर और छाता लेकर निकल रहे हैं। नगर के बाजारों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या कम हो जाती है। और व्यापारी भी गर्मी के कारण कारोबार प्रभावित होने की बात कह रहे हैं। लोगों को गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर को ढककर रखें। लू से बचाव के लिए छाता टोपी और सूती कपड़ों का उपयोग करना चाहिए। लोगों ने कहां की उच्च स्थानों पर पेयजल की बेहतर व्यवस्था कि जाए बस अड्डों बाजारों और प्रमुख चौराहों पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था होने से राहगीरों को राहत मिल सकती है।गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। दिन और रात दोनों समय लोग उमस और गर्मी से जूझ रहे हैं। दिलशाद अंसारी का कहना है। कि यदिआने वाले दिनों में तापमान में कमी नहीं आई तो हालात और अधिक कठिन हो सकते हैं। फिलहाल लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ताकि भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सके। गर्मी के इस प्रकोप ने मजदूर किसान व्यापारी और आम नागरिक सभी को प्रभावित किया है। लोग प्रशासन से पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। ताकि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत मिल सके। Post navigation रायवाला पुलिस ने मोबाइल चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। बिना मूलभूत सुविधाओं के प्लॉटिंग पर उठे सवाल बहादुरपुर में भूमाफियाओं की सक्रियता की चर्चा