रायवाला पुलिस ने मोबाइल चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी के 5 मोबाइल, नकदी और एक स्कूटी बरामद की है। मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस प्रियव्रत जोशी ने बताया कि मामला तब सामने आया जब 18 मई को खैरीखुर्द निवासी अजय कुमार और वैदिक नगर निवासी रमेश शाह ने रायवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने उनके घरों में घुसकर मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद सत्यनारायण मंदिर मार्ग पर चेकिंग के दौरान गौरव शर्मा निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी गौरव शर्मा ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करता है। उसने रायवाला क्षेत्र के अलावा जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर और रानीपुर क्षेत्रों में भी चोरी करना कुबूला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है और मामले में जांच को आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। Post navigation अनियंत्रित होकर सौ फीट गहरी खाई में गिरी पर्यटको की कार 5 की मौत। भीषण गर्मी से बेहाल मजदूर राहगीर और किसान जनजीवन प्रभावित