संगठन विस्तार और किसानों के मुद्दों पर हुआ व्यापक मंथन पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

 

नसीम अंसारी

 

हरिद्वार बहादराबाद ब्लॉक

ग्राम पंचायत सराय वार्ड संख्या 3 में किसान यूनियन संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद सानू सुनार के आवास पर किया गया, जिसमें संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में किसानों की समस्याओं संगठन विस्तार तथा भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिनके समाधान के लिए किसान यूनियन लगातार संघर्ष कर रही है। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की आवाज को प्रशासन तक मजबूती के साथ पहुंचाने के लिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है।

इस दौरान संगठन से जुड़े कई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया तथा उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। बैठक में किसानों की फसलों के उचित दाम सिंचाई व्यवस्था बिजली समस्या खाद-बीज उपलब्धता तथा सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है।और किसान हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन संगठन किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा। जिला प्रभारी अमित सैनी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों को एक मंच पर लाना है। ताकि उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव स्तर पर सक्रिय रहने की अपील की। जिला अध्यक्ष आनंद सैनी ने कहा कि किसान आज भी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। संगठन किसानों की आवाज बनकर हर स्तर पर संघर्ष करेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसानों की ताकत है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए और समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। तहसील अध्यक्ष लक्सर मोनू सैनी ने कहा कि किसान यूनियन क्षेत्र में लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। और किसानों के सम्मान तथा अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर शुभम सैनी ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि युवा किसानों को भी संगठन से जोड़ने की आवश्यकता है। ताकि किसान आंदोलन को और मजबूती मिल सके। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनने तथा उन्हें संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने भी किसान यूनियन की पहल की सराहना की और कहा कि किसानों के मुद्दों को लेकर इस प्रकार की बैठकों का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। बैठक में किसानों ने अपनी स्थानीय समस्याओं को भी पदाधिकारियों के सामने रखा जिस पर संगठन के नेताओं ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह किसान एकता और संगठन मजबूती के नारों से गूंजता रहा। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिला प्रभारी अमित सैनी, जिला अध्यक्ष आनंद सैनी, जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार, तहसील अध्यक्ष लक्सर मोनू सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर शुभम सैनी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि किसान यूनियन भविष्य में भी किसानों की हर समस्या को प्रशासन तक मजबूती के साथ पहुंचाने का कार्य करती रहेगी तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed