कस्साबान में कूड़े का अंबार चेतावनी बोर्ड बना शोपीस एंटी लीटरिंग एक्ट के बावजूद नहीं रुक रही गंदगी हरिद्वार/ज्वालापुर। धार्मिक नगरी हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. लेकिन ज्वालापुर क्षेत्र के कस्साबान मोहल्ले में लोगों की लापरवाही इन प्रयासों पर पानी फेरती नजर आ रही है। क्षेत्र में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सड़क किनारे फैली गंदगी से दुर्गंध उठ रही है। और राहगीरों का वहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है। कि मौके पर प्रशासन द्वारा स्पष्ट चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। जिसमें लिखा है। कि सार्वजनिक स्थानों नलों तथा सड़कों पर कूड़ा फेंकना दंडनीय अपराध है। बोर्ड पर एंटी लीटरिंग एंड एंटी स्पिटिंग एक्ट उत्तराखंड 2016 का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी गई है। कि ऐसा करते पाए जाने पर 5000 रुपये तक का चालान किया जा सकता है। इसके बावजूद क्षेत्रवासी नियमों की अनदेखी करते हुए लगातार वहां कूड़ा डाल रहे हैं। कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। लोगों का कहना है। कि यदि प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करे और चालान की प्रक्रिया शुरू करे तभी इस समस्या पर अंकुश लगाया जा सकता है। नियमित सफाई व्यवस्था के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जाए ताकि लोग सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने से बचें। वहीं सामाजिक संगठनों ने भी लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर कितनी सख्ती दिखाता है।और कस्साबान क्षेत्र को कूड़े के अंबार से कब तक मुक्ति मिल पाती है। Post navigation हरिद्वार* उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार हरिद्वार नगर आयुक्त के कार्यालय पर नगर आयुक्त नंदन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम फेरी समिति की बैठक आयोजित की गई संगठन विस्तार और किसानों के मुद्दों पर हुआ व्यापक मंथन पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र