रितिक अग्रवाल की रिपोर्ट 

 

*डोईवाला।* तहसील डोईवाला के ढाकसारी क्षेत्र में अवैध रूप से समतलीकरण का कार्य पकड़ा गया। खनन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी पर ढाई लाख रुपये का अर्थदंड लगाया, जिसे खननकर्ता द्वारा जमा कर दिया गया है।

सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद को सूचना मिली थी कि ढाकसारी में बिना अनुमति अवैध समतलीकरण किया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति पर *2.5 लाख रुपये* का जुर्माना लगाया गया।

खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जुर्माने की राशि खननकर्ता द्वारा तत्काल जमा करा दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन व समतलीकरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed