फाइनेंस कंपनियों की गुंडागर्दी पर रोक लगाने की मांग, नवाज अब्बासी ने संभाली कमान (नसीम अंसारी) हरिद्वार। अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवाज अब्बासी ने फाइनेंस कंपनियों के नाम पर हो रही कथित गुंडागर्दी पर सख्त रोक लगाने की मांग की है। नवाज अब्बासी ने कहा कि कई फाइनेंस कंपनियां अपने बकाया वसूली के लिए असामाजिक तत्वों का सहारा ले रही हैं। यह लोग जबरन मोटरसाइकिल और अन्य वाहन खींच लेते हैं और वाहन स्वामियों के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी करते हैं, जो पूरी तरह से गलत और गैरकानूनी है। उन्होंने भारत का सर्वोच्च न्यायालय का हवाला देते हुए कहा कि स्पष्ट निर्देश हैं कि वसूली के लिए किसी भी प्रकार के मसलमैन या दबाव की रणनीति का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद इन आदेशों की लगातार अवहेलना की जा रही है। अब्बासी ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि ऐसी फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए जो कानून का उल्लंघन कर रही हैं। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के साथ फाइनेंस कंपनी के नाम पर जबरन वसूली या वाहन खींचने जैसी घटना होती है, तो वह तुरंत पुलिस प्रशासन से संपर्क करे, ताकि ऐसे लोगों की दबंगई पर अंकुश लगाया जा सके। Post navigation सोशल मीडिया पर मामी भांजे वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, रिश्तों की मर्यादा पर उठे सवाल फाइनेंस कंपनियों की गुंडागर्दी पर रोक लगाने की मांग, नवाज अब्बासी ने संभाली कमान