लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के राष्ट्रीय महासचिव एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ के पी चौधरी जी जनपद आगरा की सरजमी से संघर्ष बिगुल बजाकर पार्टी के लिए एक नई दिशा तय करेंगे:-डॉ सुरेन्द्र कुमार बौद्ध देवबंद:-19 अप्रेल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ सुरेन्द्र कुमार बौद्ध ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के पश्चिम उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तेजवीर सिंह एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा जनपद आगरा की सर ज़मी पर 22 अप्रैल 2026 को भारतीय संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वी जयन्ती के अवसर पर भीम उत्सव एवं भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गण डॉ के पी चौधरी राष्ट्रीय महासचिव लोजपा आर एवं राष्ट्रीय प्रभारी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ,अरुण भारती लोकसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी,शाम्भवी चौधरी लोकसभा सांसद सह प्रभारी उत्तर प्रदेश,श्रीमती कमला कुमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ज्ञानचंद गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ,तथा विशेष अतिथि गण श्रीमती कुन्तेश गौतम पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,पवन कुमार राणा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ,डॉ सुरेन्द्र कुमार बौद्ध पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ,डॉ नईम सिद्दीकी प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पश्चिम उत्तर प्रदेश,पवन कुमार वर्मा प्रदेशाध्यक्ष लोजपा आर पश्चिम उत्तर प्रदेश,तथा रूस्तम राज प्रदेश प्रधान महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पश्चिम उत्तर प्रदेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहकर दलितों ,वंचितों , पिछड़ों,अल्पसंख्यकों,तथा देश की मातृ शक्ति एवं समाज के अन्य गरीब वर्गों के लिए तथा बाबा साहब के संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ के पी चौधरी बिगुल बजाकर एक नई दिशा तय करने का काम करेंगे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ सुरेन्द्रfc कुमार बौद्ध ने आज जनपद सहारनपुर की नगर पालिका देवबंद की ठाकुर मलखान मार्किट में ए . एस इंटर प्राइसेस के ऑफिस पर राधेश्याम सैनी की अध्यक्षता में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग में डॉ सुरेन्द्र कुमार बौद्ध के नेतृत्व में अरशी, इमरान,आजम,शाहनवाज , श्याम सिंह ,रविन्द्र कुमार,सिकंदर,सुशील कुमार,संदीप कुमार,अमर कुमार आदि ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)में अपनी आस्था जतायी तथा डॉ सुरेन्द्र कुमार बौद्ध ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया और कुछ कार्यकर्ताओं को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में तथा कुछ को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ में शामिल करने भरोसा दिलाया Post navigation ऑपरेशन प्रहार के तहत श्यामपुर में पेट्रोल कालाबाजारी का आरोपी दबोचा सोशल मीडिया पर मामी भांजे वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, रिश्तों की मर्यादा पर उठे सवाल