ऑपरेशन प्रहार के तहत श्यामपुर में पेट्रोल कालाबाजारी का आरोपी दबोचा

 

हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने अवैध रसायन पदार्थों और शराब के कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई तेज कर दी है। श्यामपुर थाने की टीम ने पेट्रोल की कालाबाजारी करते एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ।

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की सख्ती जारी है। थाना श्यामपुर पुलिस ने रविवार को गश्त के दौरान गैंडीखाता के लहरी मार्केट में कार्यवाही कर पेट्रोल के कालाबाजारी करते एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान गैंडीखाता के लहरी मार्केट निवासी प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को पेट्रोल की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा है। साथ ही आरोपी के कब्जे से 3 नीले रंग के प्लास्टिक ड्रमों में कुल 140 लीटर पेट्रोल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने थाना श्यामपुर पर प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed