लक्सर तहसील में ठंडे पानी की व्यवस्था ठप भीषण गर्मी में प्यासे भटक रहे लोग नसीम अंसारी हरिद्वार लक्सर/ भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच लक्सर तहसील में आमजन को राहत देने के लिए लगाए गए ठंडे पानी के नल इन दिनों पूरी तरह ठप पड़े हैं। हालत यह है। कि तहसील परिसर में दूर-दराज से आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। तहसील परिसर में लगाए गए पानी के नलों के चारों ओर लोहे का जाल भी लगाया गया है। और पानी को ठंडा रखने के लिए गीजर जैसी व्यवस्था भी मौजूद है। इसके ऊपर पानी की टंकी भी रखी गई है। लेकिन इसके बावजूद नलों से पानी नहीं आ रहा है। इससे साफ जाहिर होता है। कि व्यवस्थाएं केवल दिखावे तक सीमित रह गई हैं। वकीलों और तहसील में आने वाले लोगों का कहना है। कि तेज गर्मी में पानी की कोई व्यवस्था न होना बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि सुबह से शाम तक लोग अपने काम के लिए तहसील में आते हैं। लेकिन पीने के पानी के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है। कि जल्द से जल्द ठंडे पानी की व्यवस्था को सुचारू किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासन से मांग कि है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की कृपया करे फिलहाल, गर्मी के इस मौसम में तहसील परिसर में पानी की किल्लत लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। Post navigation खेलकूद प्रशिक्षण वर्ग का समापन, मंगल राम चौहान बने जिला खेल प्रमुख अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, डोईवाला में 9.5 लाख से अधिक का अर्थदंड अधिरोपित