खेलकूद प्रशिक्षण वर्ग का समापन, मंगल राम चौहान बने जिला खेल प्रमुख

 

नसीम अंसारी

 

हरिद्वार रुड़की/ विद्या भारती उत्तराखण्ड प्रान्त के तत्वावधान में आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रुड़की में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में विद्या भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय प्रकाश चंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर खेलकूद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए मंगल राम चौहान (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर-2 बीएचईएल, रानीपुर हरिद्वार) को हरिद्वार जिला खेल प्रमुख, भारतीय शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा समिति नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल ने मंगल राम चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मंगल राम चौहान एक मेहनती, लगनशील और खेलों के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा और विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। डॉ. विजयपाल ने आगे बताया कि मंगल राम चौहान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने स्वयंसेवक हैं। और उन्होंने वर्ष 2022 में नागपुर से संघ का तृतीय वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जो उनकी संगठनात्मक क्षमता और अनुशासन को दर्शाता है। समापन सत्र में संभाग निरीक्षक नत्थीलाल बंगवाल, प्रांत खेल संयोजक रविंद्र सिंह रावत, सह खेल संयोजक उमेश शर्मा सहित कुल 35 शारीरिक शिक्षक इस अवसर पर संभाग निरीक्षक नत्थीलाल बंगवाल,प्रांत खेल संयोजक रविंद्र सिंह रावत,सह खेल संयोजक उमेश शर्मा,उपस्थित रहे। सभी ने नव-नियुक्त जिला खेल प्रमुख को शुभकामनाएं देते हुए खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed